ध्वजारोहण के साथ स्काउट गाइड शिविर शुरू
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बक्सर विकास क्षेत्र बस्ती सदर में ध्वजारोहण के साथ स्काउट गाइड शिविर शुरू हुआ, प्रधानाध्यापक मोहम्मद याकूब सिद्दीकी ने तीन दिवसीय प्रवेश, प्रथम, सोपान स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया, कहा कि प्रारम्भिक प्रशिक्षण शिविरों से ही स्काउट गाइड को आगे के अन्य प्रशिक्षण शिविरों व राज्य स्तर के साथ साथ नेशनल स्तर के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होता है, आज से शुरू हुए तीन दिवसीय शिविर के प्रथम दिन ट्रेंनिग काउन्सलर स्काउट सत्यम पांडेय, ट्रेंनिग काउन्सलर गाइड जया पांडेय ने नियम, प्रतिज्ञा, झंडा, गीत, प्रार्थना, स्काउट गाइड का संक्षिप्त इतिहास, साइन सैल्यूट, मोटो, बायां हाथ मिलाना आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी, इस अवसर पर विद्यालय के मास्टर राजीव शरण, एआरपी प्रदीप गुप्ता आदि का योगदान रहा।