साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली 12 हजार रुपये की पूरी रकम
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। थाना हर्रैया क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार हुए राम सुरेंद्र गुप्ता को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 12 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस मिल गई। पीड़ित ने फोन हैक कर साइबर ठगी किए जाने की शिकायत साइबर हेल्प डेस्क पर दर्ज कराई थी।
शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्र, आरक्षी विवेकानंद यादव व राजेश कुमार यादव सहित साइबर टीम ने तत्काल विधिक एवं तकनीकी कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी की धनराशि को लीन/होल्ड कराया।
इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए MRM पोर्टल के माध्यम से 12 हजार रुपये की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने हर्रैया पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों की धनराशि वापस कराने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।