बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन को लेकर थाना रुधौली की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम मुड़ियार में महिला चौपाल एवं बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

महिला आरक्षी मनभावती एवं गोल्डी मौर्य ने महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा करने के उपाय बताए। उन्होंने मिशन शक्ति से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 1076, 1930, 108 एवं 181 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए जागरूक किया।

 

टीम ने महिलाओं को साइबर फ्रॉड एवं साइबर अपराध से बचाव के प्रति भी सचेत किया। अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने सहित अन्य सावधानियों के बारे में बताया गया।

 

कार्यक्रम में आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आंगनबाड़ी सहायिका, समूह सखी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।