गणेश चतुर्दशी पर जी.वी.एम. कान्वेंट स्कूल में सजी कला प्रदर्शनी
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। गणेश चतुर्दशी के शुभ अवसर पर जी.वी.एम. कान्वेंट स्कूल में पोस्टर एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपप्रधानाचार्य राकेश श्रीवास्तव तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
कला प्रदर्शनी में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों ने आकर्षक पोस्टर बनाए, जबकि कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों ने गणेश जी की सुंदर एवं कलात्मक मूर्तियां तैयार कीं। प्रदर्शनी का निरीक्षण कला शिक्षक प्रवीन एवं शिवांगी ने किया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी एवं नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डांडिया थीम पर प्रस्तुत आकर्षक नृत्य रहा। इसमें वंशिका, राजश्री, श्रेयांशी, हिबा, अमृता, प्रज्ञा, श्रेया, राघव, यशराज, सदफ एवं अलीशा ने प्रतिभाग किया।
परिणाम घोषित होने पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में विक्रान्त ने प्रथम, कुलशुम जेहरा ने द्वितीय तथा वान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मूर्तिकला प्रतियोगिता में आदित्य प्रथम, अर्णव द्वितीय एवं आरुषि तृतीय स्थान पर रहे। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रवीन, सूरज, महिमा, राकेश, राजेश, साकेत, पूजा, आयुषी, सावित्री, अभिनव, गिरीश, अरविन्द, शिवांगी, अमन समेत विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।