*• थाना रुपईडीहा क्षेत्र में शातिर अपराधियों से हुई रूपईडीहा पुलिस की मुठभेड़।*
*• एक अपराधी के पैर में लगी गोली उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल ,टीमें कर रही तलाश* ।
*•घायल अपराधी का लंबा आपराधिक इतिहास ।*
*• मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित अधिकारीगण मौजूद।*
जनपद में वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस टीमों का गठन करते हुए कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे ।जिसके क्रम मे आज दिनांक 22/23.09.2026 रात्रि को प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा पुलिस टीम जो आईसीपी मोड़ से पचपोखरी जाने वाले मार्ग पर मौजूद थी जिन्हें मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रंजीतबोझा के जंगल में कुछ संदिग्ध/अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ मौजूद हैं तथा उक्त चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के उद्देश्य से नेपाल राष्ट्र ले जाने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम को दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, पुलिस टीम द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया परन्तु स्वयं को पुलिस टीम से घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान लेवा हमले की नियति से फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने का प्रयास किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में किए गए फायर में एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लग गयी तथा वह घायल होकर गिर पड़ा,जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे एवं जंगल का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। घायल अपराधी को नियमानुसार हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उस की पहचान अब्दुल उर्फ अब्दुल सलाम पुत्र बाबू उर्फ जलील खान, निवासी सीतापुरवा सहजना थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच के रूप में हुई है । अभियुक्त के पास से एक अदद पिस्टल,एक खोखा कारतूस,एक अदद जिंदा कारतूस व एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल पल्सर बिना नंबर प्लेट की बरामद हुआहै । घायल अपराधी अब्दुल सलाम के विरुद्ध कई अभियोग पूर्व से दर्ज हैं । उसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। दो अपराधी जो मौके से फरार हुए हैं उनकी तलाश में पुलिस टीमों द्वारा लगातार काम्बिंग की जा रही है । पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा मौके पर पहुँच कर मौक़ा मुआयना करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।आगे की कार्यवाही प्रचलित है ।