परम पूज्य महाराज श्री के प्राकट्य उत्सव पर मा. बृजभूषण शरण सिंह ‘नेताजी’ ने हनुमानगढ़ी आवास पर दी शुभकामनाएं

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। हमारे मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत, परम वैरागी एवं संत-सेवी, परम पूज्य संजय महाराज के पावन प्राकट्य उत्सव (सेवा दिवस) के अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। इस विशेष अवसर पर विभिन्न गणमान्य लोगों ने पहुंचकर संजय महाराज को अपनी आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसी क्रम में, माननीय बृजभूषण शरण सिंह “नेताजी” ने पूज्य गुरुदेव महंत संजय दास महाराज के पावन जन्मोत्सव (सेवा दिवस) के अवसर पर उनके हनुमानगढ़ी आवास पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं और सादर प्रणाम किया।इस पावन अवसर पर श्री हनुमंत लाल जी से यह प्रार्थना की गई कि वे पूज्य गुरुदेव को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यश प्रदान करें, तथा उनका आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे। कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों और अनुयायियों ने भी महाराज श्री के दीर्घायु जीवन की कामना की।