एमएलसी ने स्वर्ण जयन्ती पार्क, बभनी पौधशाला व कृषक प्रक्षेत्रों का किया भ्रमण
बहराइच 19 सितम्बर। एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी के साथ राजकीय स्वर्ण जयन्ती पार्क, बभनी व पौधशाला में स्थापित एक्सीलेंस नर्सरी तथा विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत ग्राम रायपुर व कौव्वा कोड़री में मचान विधि से सब्जियों की खेती कर रहे कृषक जगन्नाथ मौर्या, कल्लूराम, अयोध्या प्रसाद मौर्या आदि कृषकों के प्रक्षेत्रों का भ्रमण औद्यानिक खेती के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। रिसिया पार्क, पौधशाला व कृषकों के प्रक्षेत्र के भ्रमण के उपरान्त एमएलसी डॉ. त्रिपाठी द्वारा जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय एवं राजकीय पौधशाला मुख्यालय का भी भ्रमण किया गया।
स्वर्ण जयन्ती पार्क के निरीक्षण के दौरान डॉ. त्रिपाठी ने साफ-सफाई एवं मचान विधि से उद्यान विभाग द्वारा कराये गये कार्यक्रम को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला उद्यान अधिकारी व उद्यान विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। पार्क के निरीक्षण करते हुए उन्होंने योजनान्तर्गत मंगाए गये ग्लैडियोलस, गेंदा, ड्रेगन फ्रूट का भी निरीक्षण किया गया। कृषक प्रक्षेत्रों, पौधशाला मुख्यालय एवं कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के अधिक से अधिक कृषकों को विभागीय योजनाओं से आच्छादित किया जाय ताकि कृषि प्रधान आकांक्षी जनपद के कृषक खुशहाल हो सकें। इस अवसर पर योजना प्रभारी पंकज वर्मा व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः