पुण्य तिथि पर याद किये गये साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ मतवाला
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। वरिष्ठ साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ मतवाला को उनके तृतीय पुण्य तिथि पर याद किया गया। कबीर साहित्य सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मतवाला जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर चर्चा किया। वरिष्ठ चिकित्सक एवं साहित्कार डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि बस्ती जनपद का इतिहास, बस्ती जनपद का गौरव और बस्ती मण्डल का इतिहास के लेखक वरिष्ठ साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ मतवाला सेवानिवृत्ति के बाद निरन्तर साहित्य साधना में रत रहे। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कहा कि मतवाला जी बैंक से सेवानिवृत्ति के बाद निरन्तर साहित्य साधना में लगे रहे। उन्होंने बस्ती मण्डल के इतिहास, भूगोल को सहेजने का जो कार्य किया है वह सदैव याद किया जायेगा। श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि इतिहास लेखन दुरूह कार्य है जिस पर मतवाला जी खरे उतरे। अब नई पीढी उनकी पुस्तकों से बस्ती के इतिहास, भूगोल को समझ पायेगी। सत्येन्द्रनाथ मतवाला के पुत्र आकाश श्रीवास्तव ने अपने बभनगांवा स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उनके पिता ने साहित्य के क्षेत्र में जो योगदान दिया वह अनुकरणीय है।
मुख्य रूप से बटुकनाथ शुक्ल, पं. चन्द्रबली मिश्र, दीपक सिंह ‘प्रेमी’, अफजल हुसेन अफजल, अनवर पारसा, राहुल चौहान, श्रीमती नीलम श्रीवास्तव, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, सामईन फारूकी के साथ ही अनेक लोग और उनके परिजनों ने सत्येन्द्रनाथ मतवाला के योगदान पर प्रकाश डाला।