उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्र शिवम पाण्डेय ने दिल्ली स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्र शिवम पाण्डेय ने दिल्ली स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

​बस्ती: उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के होनहार छात्र और राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम पाण्डेय ने दिल्ली स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान (कांस्य पदक) हासिल किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ ही उन्होंने आधिकारिक ट्रॉफी अपने नाम की और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन पक्का कर लिया है।
​शिवम पाण्डेय के बस्ती आगमन पर जिलाधिकारी (DM मैम), अपर पुलिस अधीक्षक (Additional SP सर) एवं क्षेत्राधिकारी (CO मैम) द्वारा उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
​इस बड़ी सफलता पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी परिवार ने बेहद खुशी और गर्व व्यक्त किया है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने शिवम पाण्डेय को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। यह उपलब्धि पूरे विद्यालय और जनपद के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।