निःस्वार्थ पत्रकारिता के प्रतीक थे स्व. अनिल कुमार श्रीवास्तव : नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

निःस्वार्थ पत्रकारिता के प्रतीक थे स्व. अनिल कुमार श्रीवास्तव : नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। पूर्वांचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व. अनिल कुमार श्रीवास्तव की छठवीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को प्रेस क्लब सभागार में स्मृति गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. अनिल कुमार श्रीवास्तव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें निःस्वार्थ पत्रकारिता और समाजसेवा का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में लोग व्यक्तिगत संसाधन जुटाने और अधिक से अधिक पाने की होड़ में लगे हैं। ऐसे समय में स्व. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने निःस्वार्थ भावना के साथ समाज और पत्रकारिता के प्रति अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि समाज के नवनिर्माण में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पत्रकारिता का मूल उद्देश्य निष्पक्षता और जनहित की रक्षा करते हुए समाज को सही दिशा देना है। ये सभी गुण स्व. अनिल कुमार श्रीवास्तव के व्यक्तित्व में विद्यमान थे।

उन्होंने कहा कि स्व. अनिल श्रीवास्तव ने सरलता और सादगी को अपने जीवन का आधार बनाया। दिन-रात पत्रकारिता और समाजसेवा के प्रति समर्पित रहने वाले अनिल कुमार श्रीवास्तव आज भी युवा और नवोदित पत्रकारों के लिए आदर्श हैं।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि स्व. अनिल श्रीवास्तव जैसा व्यक्तित्व बहुत कम देखने को मिलता है। उनका आचरण पवित्र था और उनके जीवन में राष्ट्र सर्वोपरि रहा। वे सदैव न्याय के पक्षधर रहे और उन्होंने अपना जीवन पत्रकारिता एवं समाजसेवा को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि स्व. अनिल श्रीवास्तव द्वारा लगाए गए हजारों पेड़ आज वटवृक्ष का रूप लेकर समाज की सेवा कर रहे हैं।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार जयन्त कुमार मिश्र, कृष्णदेव मिश्र, रामकृष्ण लाल जगमग, विनोद कुमार उपाध्याय, विशाल पाण्डेय, पुनीत दत्त ओझा, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, मजहर आजाद, डॉ. दशरथ प्रसाद यादव, जगदीश शुक्ला, प्रियंका श्रीवास्तव, विधायक महेन्द्र नाथ यादव, डॉ. सत्यव्रत द्विवेदी, डॉ. रामनरेश सिंह मंजुल, डॉ. वीके वर्मा, कृपाशंकर भट्ट, अरविन्द सिंह पटेल, राजेश पाण्डेय, सलीम बस्तवी अजीजी, गरिमा श्रीवास्तव, आलोक मणि त्रिपाठी, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, डॉ. देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

स्व. अनिल कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में अजीत श्रीवास्तव, वशिष्ठ पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, जयप्रकाश उपाध्याय, वृहस्पति कुमार पाण्डेय, सौरव श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, रामकुमार, मुकेश श्रीवास्तव, प्रमोद उपाध्याय, लवकुश सिंह, राकेश चौरसिया, प्रवीण पाण्डेय, अवनीत श्रीवास्तव और अनुराग श्रीवास्तव सहित लोगों ने रक्तदान किया।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 361 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि आवश्यकतानुसार 230 लोगों को दवाएं वितरित की गईं। साथ ही अनिल कुमार श्रीवास्तव सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी हितेन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं स्व. अनिल कुमार श्रीवास्तव के शुभचिंतक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार उपाध्याय ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं अनुराग श्रीवास्तव ने किया।