आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में गूंजा सेवा, संस्कार और सद्भावना का संदेश

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में गूंजा सेवा, संस्कार और सद्भावना का संदेश

 

लवकुश सिंह संवाददाता अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, बस्ती में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, संस्कार, सद्भावना और सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने दीप जलाकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। दीपों की रोशनी से विद्यालय परिसर जगमगा उठा। इस दौरान वातावरण में सेवा, सद्भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना दिखाई दी।

 

प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने कहा कि सेवा का भाव समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने छात्राओं से समाजहित में कार्य करने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव आगे आने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सेवा, संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में अलका पांडेय, अलसबा, खालिदा परवीन, हुमा, सुप्रभा पांडेय, हेमलता, रामचंद्र, जफ़र अहमद, विनोद, तबस्सुम, रामशब्द, क़ुमरुद्दीन सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।