चीफ वार्डन, डिप्टी चीफ वार्डन ने दिया सीपीआर का प्रशिक्षण

चीफ वार्डन, डिप्टी चीफ वार्डन ने दिया सीपीआर का प्रशिक्षण

 

बस्ती। नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती के डॉ कुलदीप सिंह चीफ वार्डन, डॉ वीके वर्मा डिप्टी चीफ वार्डन ने बसुआपार स्थित संस्थान में सीपीआर के बारे में प्रशिक्षण दिया, बताया कि कैसे किसी व्यक्ति की बन्द होती नब्ज को जांचा जा सकता है और सीपीआर के माध्यम से किसी की जान बचाई जा सकती है, नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती के चीफ वार्डन डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी/ नियंत्रक सिविल डिफेंस बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना जी की मंशा के मुताबिक और उप जिला मजिस्ट्रेट/ प्रभारी अधिकारी सिविल डिफेंस बस्ती राजेश कुमार यादव के देख रेख में जनपद में सिविल डिफेंस के विधिवत प्रशिक्षित वालंटियर्स के माध्यम से निरन्तर सीपीआर के बारे में आमजन को भी जागरूक किया जा रहा है, डॉ वीके वर्मा डिप्टी चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा बस्ती ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को सीपीआर के बारे में लोगों को जागरूक करके ही ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सकती है, सेक्टर वार्डन प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र वर्मा, ओम प्रकाश, विमल, संदीप, विपिन आदि की सहभागिता रही।