टेंट निरीक्षण के साथ स्काउट शिविर का हुआ समापन-जिला सचिव
बस्ती। टेंट निरीक्षण के साथ स्काउट शिविर का हुआ समापन, प्रतिभागियों ने बनाई रंगोली, गाँठ बन्धन का प्रयोग करते हुए टेन्ट के गैजेट्स, बिना बर्तन भोजन, हैंडी क्राफ्ट के सामान यह जानकारी देते हुए भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि गोविंदराम सक्सेरिया इण्टर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट शिविर के समापन समारोह में मुझे अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर मिला और बच्चों की क्रियाशीलता को नजदीक से देखने का अवसर मिला, जिला आयुक्त स्काउट, विद्यालय के प्रधनचार्य हरिराम बंसल ने कहा कि इन तीन दिवसों में प्रतिभागियों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला, भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती से आये ट्रेंनिग काउन्सलर स्काउट अनूप सिंह, ट्रेंनिग काउन्सलर गाइड नन्दिनी ने इस दौरान सोपानों से जुड़ी हुई जानकारी से प्रतिभागियों को अवगत करवाया, विद्यालय के मास्टर राजेश कुमार आर्य, विजय कुमार, स्काउट मास्टर प्रमोद कुमार यादव, अल्ताफ अन्सारी, अनमोल चौधरी, रवि कुमार आदि का योगदान रहा।