शिविर में 15 लोगों ने किया रक्तदान

शिविर में 15 लोगों ने किया रक्तदान

बस्ती। बुधवार को अभय शक्ति चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा अध्यक्ष अभय कुमार पाण्डेय के संयोजन में बस्ती सदर विकास खण्ड के परसाजाफर गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी कवि चौधरी, वशिष्ठ मुनि दूबे, सुनील कुमार, सतत पटेल, गोलू चौधरी, रमेश शर्मा, विनय चौधरी, सुशील कन्नौजिया, प्रमोद चौधरी मोहन गौतम, युवा कवि अभिषेक श्रीवास्तव सहित कुल 15 लोगों ने रक्तदान किया।

ट्रस्ट अध्यक्ष अभय कुमार पाण्डेय ने कहा कि नियमित रक्तदान से रक्त में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम होता है। रक्तदान से पहले हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और पल्स की मुफ्त जांच होती है, जिससे कई छिपी बीमारियों का पता चल जाता है। एक बार रक्तदान करने से शरीर की लगभग 650 कैलोरी तक बर्न होती हैं। इसके साथ ही हम दूसरों का जीवन बचाने का माध्यम बनते हैं। बस्ती चेरीटेबल ब्लड़ बैंक के मुकेश कुमार, दीपेन्द्र कुमार यादव, संदीप, जितेन्द्र आदि ने रक्तदान में सहयोग किया।