राकेश चतुर्वेदी की दमदार मौजूदगी और समर्थकों के जोश के बीच धूमधाम से मना युवा नेता कवि चौधरी का जन्मदिन

राकेश चतुर्वेदी की दमदार मौजूदगी और समर्थकों के जोश के बीच धूमधाम से मना युवा नेता कवि चौधरी का जन्मदिन

 

परसा जाफर चौराहे पर दिखा राकेश चतुर्वेदी का प्रभाव, बड़ी संख्या में समर्थकों ने बढ़ाया समारोह का उत्साह।

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। परसा जाफर चौराहे पर मंगलवार को युवा नेता कवि चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह में वरिष्ठ नेता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं विधानसभा क्षेत्र 310 सदर से प्रत्याशी रहे राकेश चतुर्वेदी की प्रमुख मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। राकेश चतुर्वेदी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे और युवा नेता कवि चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

 

राकेश चतुर्वेदी के पहुंचते ही समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद केक काटकर कवि चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मौजूद लोगों ने उन्हें दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

समारोह में राकेश चतुर्वेदी के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। इस दौरान क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों को लेकर भी आपसी चर्चा का दौर चलता रहा।

 

कार्यक्रम में मोहन गौतम, भोलू गुप्ता, जिशान खान, प्रमोद चौधरी, विनय, राहुल वरुण, शक्ति सिंह, नैतिक कुमार, शैलेन्द्र कुमार, श तिवारी, सुनील कुमार, नितेश यादव, रमेश कश्यप, अमर कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।

 

समारोह के दौरान राकेश चतुर्वेदी ने कवि चौधरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने भी युवा नेता के जन्मदिन को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।