सीडीओ की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सीडीओ की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

बहराइच । शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों, सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निस्तारित किए गए संदर्भों की कार्रवाई का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए रैंकिंग में सुधार लाया जाए, ताकि जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जनसंतुष्टि का प्रतिशत किसी भी दशा में कम न होने पाए।

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने संबंधित अधिकारी को संतुष्टी व असंतुष्टी की आख्या साथ में लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की मीटिंग कराये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। साथ ही विभागीय योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर डीएफओ बहराइच सुन्दरेशा, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार, डीईएसटीओ घासीराम, उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः