पंतनगर के लिए 60 किसानों का दल रवाना, सात दिवसीय प्रशिक्षण में होंगे शामिल

पंतनगर के लिए 60 किसानों का दल रवाना, सात दिवसीय प्रशिक्षण में होंगे शामिल

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । वित्तीय वर्ष 2026-27 में केन्द्र पुरोनिधानित सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन प्रोग्राम्स फॉर एक्सटेंशन रिफार्म्स योजना के अंतर्गत नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन के तहत मंगलवार को 60 किसानों का दल सात दिवसीय अन्तर्राज्यीय प्रशिक्षण एवं भ्रमण के लिए कृषि भवन से रवाना हुआ।

 

उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि जनपद के प्रत्येक विकास खंड से चार-चार कृषकों तथा विकास खंड साऊंघाट से आठ कृषकों को मिलाकर कुल 60 कृषकों का चयन किया गया है। कृषक दल उत्तराखंड स्थित आचार्य गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगा।

 

कृषक दल को विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक राम बचन राम, जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य एवं अन्य अधिकारियों ने कृषि भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों तथा नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी की जानकारी दी जाएगी।

 

अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं अन्तर्राज्यीय भ्रमण से किसानों को नई तकनीकों और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को समझने का अवसर मिलता है, जिससे वे अपने क्षेत्र में आधुनिक खेती को अपनाकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि कर सकेंगे।