सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, शिक्षकों के दायित्व एवं शिक्षा के महत्व पर हुई चर्चा

शिक्षक दिवस पर यूनिक साइंस एकेडमी में सजा संस्कार और संस्कृति का रंग…..

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, शिक्षकों के दायित्व एवं शिक्षा के महत्व पर हुई चर्चा……

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। चित्रगुप्त चौक (रौता चौराहा) स्थित यूनिक साइंस एकेडमी सी.से. स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संतोष श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन आरुषी उपाध्याय ने प्रभावी ढंग से किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश श्रीवास्तव ने शिक्षक दिवस की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों के दायित्व और विद्यार्थियों के जीवन में गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में इकरा ग्रुप ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि वैष्णवी ग्रुप ने नाटक का प्रभावशाली मंचन किया। इसके अलावा काव्या ग्रुप, रिशिका ग्रुप सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति श्रीवास्तव, अंशू उपाध्याय, अर्चना द्विवेदी, श्वेता उपाध्याय, अमन, अभिरूप श्रीवास्तव एवं राकेश का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।