बस्ती: सहायक पुलिस अधीक्षक मानसी दहिया ने लिया अर्दली रूम, लंबित मुकदमों के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती : जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री मानसी दहिया ने अपने कार्यालय पर थाना वाल्टरगंज और थाना पुरानी बस्ती के विवेचकों के साथ ‘अर्दली रूम’ (OR) की बैठक की।
बैठक के दौरान एएसपी मानसी दहिया ने दोनों थानों में पंजीकृत विभिन्न मामलों की विवेचनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों से मुकदमों की प्रगति रिपोर्ट, साक्ष्य संकलन और जांच के दौरान आ रही व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी ली।
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:
सभी लंबित विवेचनाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
मुकदमों में वांछित अभियुक्तों और गैर-जमानती वारंट (NBW) के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
महिला एवं बाल अपराध से जुड़े संवेदनशील मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
एएसपी ने स्पष्ट किया कि विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती, प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज समेत दोनों थानों के समस्त विवेचक मौजूद रहे।