बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, बस्ती में 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति का उज्ज्वल भविष्य बनता है। शिक्षा के माध्यम से ही इंसान समाज में अपनी अलग पहचान बनाता है तथा शिक्षा से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है।

 

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए छात्राओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

 

प्रधानाचार्या ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी ज्ञान, संस्कार और अनुशासन प्राप्त कर भविष्य में समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया।