बस्ती में पहली बार आयोजित होगा संत शिरोमणि कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज का भव्य जन्मोत्सव

बस्ती में पहली बार आयोजित होगा संत शिरोमणि कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज का भव्य जन्मोत्सव

 

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

 

बस्ती । अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा, जिला बस्ती के तत्वावधान में संत शिरोमणि एवं कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज का जन्मोत्सव इस वर्ष श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक एकता के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा।

बस्ती जनपद में पहली बार बाबा गणिनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव का आयोजन 5 सितंबर 2026, दिन शनिवार को दोपहर 11 बजे से किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन जगमोहन उत्सव सदन, अपोलो क्लीनिक के बगल में, स्टेशन रोड, पुरानी बस्ती, बस्ती में होगा।

आयोजकों ने बताया कि बाबा गणिनाथ जी महाराज समाज के आराध्य एवं प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन समाज को सत्य, धर्म, संस्कार, संगठन, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश देता है। जन्मोत्सव का उद्देश्य समाज के लोगों को अपनी गौरवशाली परंपरा एवं कुलगुरु के आदर्शों से जोड़ना तथा समाज में आपसी भाईचारा और एकजुटता को मजबूत करना है।

इस अवसर पर बाबा गणिनाथ जी महाराज के पूजन-अर्चन, श्रद्धांजलि, विचार-विमर्श एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन समिति ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा गणिनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव में सहभागिता करने की अपील की है।

 

आयोजक-

जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष जयंत गुप्ता, उपाध्यक्ष टोनी मद्धेशिया, महामंत्री हरीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष चंद्रेश्वर गुप्ता, संरक्षक हजारी प्रसाद गुप्ता, प्रकाश चंद्र गुप्ता, संजय मद्धेशिया एवं समस्त जिला कार्यकारिणी अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा जिला बस्ती, उत्तर प्रदेश।