महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या/लखनऊ: अयोध्या जनपद के सोहावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत रौनाही गांव के निवासी मिर्जा आबिद बेग के पुत्र मिर्जा इब्राहिम बेग ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सीएमएस (सिटी मॉन्टेसरी स्कूल) लखनऊ की चौक शाखा में आयोजित स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम के दौरान कक्षा दो के छात्र मिर्जा इब्राहिम बेग को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कम उम्र में मिली इस सफलता से उनके परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मिर्जा खालिद बेग, पूर्व प्रधान मिर्जा शाहिद बेग उर्फ बब्लू प्रधान, और मिर्जा माजिद बेग सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। बधाई देने वालों में जमीर खान, आदर्श सिंह, उर्फी सिद्दीकी, महताब आलम, विकास तिवारी, इसरार अहमद,सरफराज अहमद, अजय कुमार, अजमल अहमद, संदीप सिंह, आकाश मिश्रा, राजू वर्मा, कफील अहमद, अरशद खान, अनिल यादव, अनस खान, सरफराज सिद्दीकी, संजू गुप्ता, विक्की सिंह, विजय कुमार, राजकुमार उपाध्याय, आरिफ सलमानी, अतीफ खान, संजू श्रीवास्तव और अरुण जायसवाल समेत बड़ी संख्या में शुभचिंतक शामिल रहे।परिजनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मिर्जा इब्राहिम बेग ने अपनी प्रतिभा का परिचय देकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है, और उनकी यह सफलता अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायी है।