अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार 

अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

अम्बेडकरनगर।अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली टाण्डा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अवैध देशी शराब की बिक्री करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

उ0नि0 अर्जुन मय हमराह का0 उमाकान्त यादव द्वारा दिनांक 30.08.2026 को समय करीब 22:45 बजे अभियुक्त विनोद पुत्र पल्टू, उम्र करीब 43 वर्ष, निवासी ब्राहिमपुर कुसुमा, थाना कोतवाली टाण्डा, जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 33 अदद देशी शराब के पाउच (200 एमएल, ब्लू लाइम) बरामद हुए। इस संबंध में थाना कोतवाली टाण्डा पर मु0अ0सं0-211/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अर्जुन,का0 उमाकान्त यादव रहे।