राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा 30अगस्त को प्रेस क्लब बस्ती में

 

बस्ती प्रसिद्ध कवि उपन्यासकार,साहित्यकार भगवती चरण वर्मा जी की 123 वीं जयंती के अवसर पर दिनांक 30 अगस्त 2026 को प्रेस क्लब में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक दीपक सिंह प्रेमी ने देते हुए कहा कि इस कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में बनारस से गीतकार प्रियंका अग्निहोत्री ‘गीत’, बाराबंकी से ओज कवि ओपी वर्मा ‘ओम’ ,गोरखपुर से शायर सुम्बुल हाशमी, सिद्धार्थनगर से शिवसागर ‘सहर’, गोंडा से ईश्वर चंद ‘विद्यावाचस्पति’, संत कबीर नगर से राजेंद्र सिंह ‘हंस’ सहित अन्य कवि शायर शिरकत करेंगे।⇔