डॉ राजेश श्रीवास्तव चीफ वार्डन का बस्ती में हुआ भभ्य स्वागत
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। नागरिक सुरक्षा कोर जनपद गोंडा के चीफ वार्डन डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव का जनपद बस्ती में प्रथम आगमन पर नागरिक सुरक्षा कोर जनपद बस्ती के तरफ से नागरिक सुरक्षा कोर जनपद बस्ती के चीफ वार्डन डॉ कुलदीप सिंह ने अपने समकक्ष का अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर स्वागत किया, कहा कि चीफ वार्डन गोण्डा जनपद डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ लम्बी यादगार वार्ता के दौरान जनपद में संगठनात्मक क्रिया कलापो पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई, दोनों जनपदों के चीफ वार्डनों ने अपने अपने जनपद की गतिविधियों और आगामी क्रिया कलापों की रूप रेखा पर विचार साझा किया। सिविल डिफेंस गोंडा के चीफ वार्डन डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने हाल ही में सम्पन्न हुये बारावफात जुलूस में नागरिक सुरक्षा कोर जनपद बस्ती की सक्रियता और सहभागिता को सराहा कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी मैं जनपद बस्ती के नागरिक सुरक्षा के कार्यक्रमों को देखता रहता हूँ जो कि अत्यंत सराहनीय होते हैं, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस बस्ती डॉ कुलदीप सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में सिविल डिफेंस बस्ती की नियंत्रक/ जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना के कुशल नेतृत्व और प्रभारी अधिकारी राजेश कुमार यादव के मार्गदर्शन में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से अग्रसर है।