रक्षाबंधन पर देवमी विद्यालय में राखी, थाली सजाओ और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

रक्षाबंधन पर देवमी विद्यालय में राखी, थाली सजाओ और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। बनकटी ब्लाक के देवमी विद्यालय में गुरुवार को थाली सजाओ, राखी एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का निरीक्षण ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी, प्रबंध समिति अध्यक्ष रंजना देवी, अनुपम, बीना चौधरी एवं सुनीता द्वारा किया गया। राखी प्रतियोगिता में अर्पिता ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय तथा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में किरन प्रथम, खुशी द्वितीय तथा नेहा तृतीय रहीं। प्राथमिक वर्ग में प्रीती प्रथम, अंजली द्वितीय तथा रागनी तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मुहम्मद इकबाल ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं। उन्होंने बताया कि यह पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और इसे राखी के नाम से भी जाना जाता है।

शिक्षक कमलेश्वर प्रसाद ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व है। रक्षा सूत्र प्रेम, आशीर्वाद और सुरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों द्वारा स्वयं बनाई गई राखियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी राखियां आकर्षक एवं सुंदर हैं।

शिक्षिका अनुपम ने बच्चों को रक्षाबंधन के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र भाई-बहन के बीच प्रेम और आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की बालिकाओं ने बालकों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा एवं सम्मान का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी, प्रधानाध्यापक एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मुहम्मद इकबाल, प्रबंध समिति अध्यक्ष रंजना देवी, सदस्य रितेश भारतीय, मीरा, मालती, अमरावती, सुमिन्त्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।