बारावफात जुलूस में सिविल डिफेन्स की टीम ने किया जिला प्रशासन का सहयोग
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। नागरिक सुरक्षा कोर (सिविल डिफेन्स) की टीम जिलाधिकारी/ नियंत्रक सिविल डिफेन्स कृत्तिका ज्योत्स्ना और अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) ज्ञानचन्द्र गुप्ता के निर्देशन में, उप जिला मजिस्ट्रेट/ प्रभारी अधिकारी सिविल डिफेंस राजेश कुमार यादव की देख रेख में बारावफात जुलूस के दौरान भीड़ नियंत्रण, शान्ति व्यवस्था कायम रखने में जिला प्रशासन का सहयोग किया। नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती के डिप्टी चीफ वार्डेन डा.वी.के. वर्मा, डा. डी.के. गुप्ता ने बताया कि सिविल डिफेन्स के सेक्टर वार्डेन/ स्वयंसेवक विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सराहनीय योगदान दिया।
चीफ वार्डेन सिविल डिफेन्स डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय से जारी पत्र के क्रम में सेक्टर वार्डन अनूप सिंह अस्पताल चौराहा, प्रमोद श्रीवास्तव कटरा मस्जिद, दीपक प्रजापति रौता चौराहा, रोहित लाल यादव फौव्वारा चौराहा, पूजा पाण्डेय शास्त्री चौक, उमेश कुमार मूडघाट चौराहा, प्रताप शंकर पाण्डेय बडेवन चौराहा, गुलाम मुस्तफा रोडवेज तिराहा, राजीव शरण महाराणा प्रताप चौक, देव नारायण पाठक दक्षिण दरवाजा, जी रहमान ने दरियाखां मोड़ पर योगदान दिया, इसके अलावा जुलूस के आगे बढ़ने पर अन्य स्थानों पर भी नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती के पदाधिकारियों, सेक्टर वार्डनों, स्वयं सेवकों ने जुलूस के समापन तक सक्रिय रहे, आशीष श्रीवास्तव, काजी फरजान ने अपना योगदान दिया।