( बस्ती की सड़कों पर निकला अपने रवायती अंदाज़ में जुलूस ए मोहम्मदी )
उठो ऐ मोमिनों आक़ा मेरे तशरीफ़ लाए हैं, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,,،،،،
अनुराग लक्ष्य, 26 अगस्त
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
उठो ऐ मोमिनों आक़ा मेरे तशरीफ़ लाए हैं ।
हज़ारों नेमतें दामन में अपने लेकर आए हैं
टूट जाएंगी ज़ंजीरें ज़माने में अब ज़ुल्मत की
इमामुल अंबिया बनकर मेरे सरकार आए हैं ।।
जी हाँ, इसी अकीदत और मुहब्बत को अपने सीने में बसाए हुए हर साल की तरह इस साल भी बस्ती शहर के ईदगाह से निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी में हज़ारों की तादाद में शिरकत करते हुए बस्ती के मुसलमानों ने अपनी खुशी का इज़हार किया ।
यह जुलूस नमाज़ ए फज्र के बाद अपनी रवायती अंदाज़ में निकला ।जुलूस ए मोहम्मदी की रवायत को कायम रखते हुए ईदगाह से निकला यह जुलूस अपनी परंपरा के अनुसार पांडेय बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर दुरूद ओ सलाम के साथ संपन्न हुआ।
ईदगाह से निकलने वाला यह जुलूस टाऊन क्लब, पक्के बाज़ार, गांधी नगर चौक, दरिया ख़ां, कटेश्वर पार्क, रोडवेज़ चौक, दक्षिण दरवाज़ा, मंगल बाज़ार से गुजरकर अपने गंतव्य पांडेय बाज़ार में समाप्त हुआ ।
जगह जगह जुलूस का स्वागत फूल और शरबत पिलाकर किया गया।
पूरे जुलूस में नात ए मुस्तफा की सदाओं ने फिज़ा को इश्क़ ए मोहम्मदी से लोगों की आंखों को अश्कबार भी किया ।
जुलूस में पुलिस प्रशाशन की भूमिका सराहनीय रही। इसके साथ शहर के गणमान्य लोगों के साथ कुछ राजनैतिक चेहरे भी जुलूस की शोभा बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।