बारावफात जुलूस में जिला प्रशासन के साथ सहयोग करेगी सिविल डिफेंस टीम-चीफ वार्डेन
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। बारावफात जुलूस में जिला प्रशासन के साथ सहयोग करेगी नागरिक सुरक्षा कोर (सिविल डिफेंस) बस्ती की टीम यह जानकारी देते हुए चीफ वार्डेन सिविल डिफेंस बस्ती डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी/ नियंत्रक सिविल डिफेंस बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना और अपरजिलाधिकारी (वि.रा.) ज्ञानचन्द्र गुप्ता के निर्देशन में, उप जिला मजिस्ट्रेट/ प्रभारी अधिकारी सिविल डिफेंस राजेश कुमार यादव के देख रेख में सिविल डिफेंस की टीम बारावफात जुलूस के दौरान भीड़ नियंत्रण, शान्ति व्यवस्था कायम रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करेगी, नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती के डिप्टी चीफ वार्डेन डॉ वीके वर्मा ने बताया कि सभी के ड्यूटी पॉइंट पहले से ही बता दिए गए हैं, सेक्टर वार्डन अनूप सिंह, गौतम बबिता, प्रमोद श्रीवास्तव, दीपक प्रजापति, रोहित लाल, पूजा पाण्डेय, जम्बोत्री चौधरी, उमेश कुमार, प्रताप शंकर पाण्डेय, गुलाम मुस्तफा, राजीव शरण, आदर्श मिश्रा, देवनारायण पाठक, जी रहमान आदि की सहभागिता रहेगी।