डॉ. वी.के. वर्मा बने बस्ती सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ वार्डेन
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। जनपद में नागरिक सुरक्षा कोर (सिविल डिफेंस) के ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक सिविल डिफेंस, कृतिका ज्योत्स्ना के निर्देशानुसार डॉ. वी.के. वर्मा को बस्ती नागरिक सुरक्षा कोर का नया डिप्टी चीफ वार्डेन नियुक्त किया गया है।
उप जिला मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिकारी सिविल डिफेंस, राजेश कुमार यादव ने इस नियुक्ति की पुष्टि करते हुए बताया कि डॉ. वी.के. वर्मा विगत कई वर्षों से नागरिक सुरक्षा संगठन से जुड़कर लगातार सराहनीय व निस्वार्थ सेवा कार्य कर रहे हैं। समाजहित और आपदा प्रबंधन के प्रति उनकी निष्ठा और उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए ही उन्हें इस नए पद का दायित्व सौंपा गया है।
डॉ. वर्मा के डिप्टी चीफ वार्डेन बनने पर संगठन के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों में खुशी की लहर है। मथुरा के उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज श्रीवास्तव, बस्ती के चीफ वार्डेन डॉ. कुलदीप सिंह और सेक्टर वार्डन अनूप सिंह ने उन्हें बधाई दी।
इसके साथ ही डॉ. डी.के. गुप्ता, प्रमोद श्रीवास्तव, काजी फरजान, दीपक प्रजापति, रोहित लाल यादव, पूजा पाण्डेय, जम्बोत्री चौधरी, प्रताप शंकर पाण्डेय, राजीव शरण, आदर्श मिश्रा, उमेश कुमार, देवनारायण पाठक, मंगल प्रसाद दूबे, आशीष श्रीवास्तव, के.के. प्रजापति, प्रमोद कुमार और विकास तुली सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।