सपा ने बहुजन नायक कांशीराम की जयंती पर किया नमन, संघर्षों को किया याद

सपा ने बहुजन नायक कांशीराम की जयंती पर किया नमन, संघर्षों को किया याद

 

बहराइच, 09 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई की ओर से बहुजन नायक कांशीराम जी की 20वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दलित, वंचित, पीड़ित और अपमानित समाज के अधिकारों के लिए किए गए उनके संघर्षों पर चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट ने की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री यासर शाह, पूर्व विधायक रमेश गौतम, जी.एस. निरंजन, निसार गुड्डू, प्रदीप यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफर उल्ला खां बंटी, शैलेश सिंह शैलू (मौर्य राजवंश), अनिल यादव, रामजी यादव, रेखा राव, मान सिंह वर्मा, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र मौर्य, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मयंक मिश्र, कृपाराम यादव एडवोकेट, विजय सेन, राकेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में कांशीराम जी के विचारों और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद करते हुए वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों के प्रति जागरूकता और समानता के महत्व पर चर्चा की गई।