अयोध्या के दशरथ महल में भव्य झूला विहार, संतों और धर्माचार्यों ने भगवान को कराया झूला सुशोभित

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या संत परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र चक्रवर्ती महाराज दशरथ जी के राजमहल (बड़ा स्थान) में भक्ति और उल्लास का अनूठा माहौल देखने को मिला। यहाँ स्वर्ण और रजत निर्मित भव्य व मनोहारी झूले में धनुर्धारी भगवान को झूला विहार कराया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को दशरथ महल पीठाधीश्वर बिंदुगद्याचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज के सानिध्य में संपन्न किया गया। इस दौरान नारायण मिश्रा सहित अयोध्या के कई प्रतिष्ठित संत, महंत और धर्माचार्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी श्रद्धा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान को झूला झुलाया।कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर धार्मिक भजनों और जयकारों से गूंज उठा, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। संतों ने इस आयोजन को लोकमंगल और सनातन संस्कृति की जीवंत परंपरा का प्रतीक बताया।