सृजन अभियान में कांग्रेस ने भरी हुंकार, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प

सृजन अभियान में कांग्रेस ने भरी हुंकार, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प

 

बस्ती। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को हर्रैया और दुबौलिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। हर्रैया के बाईपास स्थित जगदीश धर्मशाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जबकि दुबौलिया ब्लॉक की बैठक विशेश्वरगंज बाजार में ब्लॉक अध्यक्ष हरिनाथ द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। दोनों बैठकों का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष नर्वदेश्वर शुक्ल ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के डॉ. चंदन कुमार यादव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना है। बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर तक संघर्षशील, जुझारू और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर आम जनता के बीच संवाद कायम करें और किसानों, युवाओं तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएं। उन्होंने संगठन को सक्रिय और गतिशील बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक जयकरन वर्मा, डॉ. आरपी त्रिपाठी तथा

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय ‘बबलू’ ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

बैठक में विश्वनाथ चौधरी, देवी प्रसाद पांडेय, राणा प्रताप सिंह, राहुल चतुर्वेदी, प्रेम सागर पाठक, वीरेंद्र सिंह, अरुण त्रिपाठी, कृपा शंकर शुक्ला, डॉ. शीला शर्मा, लक्ष्मी यादव, जैन चौधरी, राकेश कुमार त्रिपाठी, दीनानाथ शास्त्री, अनूप पाठक, शिवानंद पांडेय, दया शंकर पांडेय, घनश्याम वर्मा, राजेंद्र ब्रह्मा, भोलानाथ पांडेय, राज कपूर, बृजभान, गुड्डू भगत, प्रशांत सिंह, पंकज शर्मा, उमाशंकर विश्वकर्मा, कृपा शंकर, विनोद तिवारी, आशिक अली, गुड्डू भट्ट, रमेश सिंह, ज्योति तिवारी, रामशंकर, अब्दुल सलाम एडवोकेट, जगदीश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।