थाना हरैया पुलिस को अग्निशमन टीम ने दिया सुरक्षा एवं बचाव का प्रशिक्षण

थाना हरैया पुलिस को अग्निशमन टीम ने दिया सुरक्षा एवं बचाव का प्रशिक्षण

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। थाना हरैया परिसर में शुक्रवार को फायर स्टेशन की टीम द्वारा पुलिसकर्मियों को अग्निशमन सुरक्षा एवं बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।

फायर स्टेशन टीम ने पुलिसकर्मियों को आग के विभिन्न प्रकारों के बारे में बताते हुए संबंधित अग्निशमन यंत्र के सही प्रयोग की जानकारी दी। साथ ही आग पर सुरक्षित तरीके से काबू पाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल आवश्यक सावधानियां बरतें, आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं और समय रहते अग्निशमन विभाग को सूचना दें। टीम ने अग्निशमन उपकरणों के संचालन एवं उपयोग की बारीकियों से भी पुलिसकर्मियों को अवगत कराया।

थाना हरैया पुलिस ने फायर स्टेशन टीम का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण को सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी और महत्वपूर्ण बताया। प्रशिक्षण से पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में आग से बचाव एवं राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।