रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह भव्य स्वागत
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करना पहली प्राथमिकता-ऐश्वर्य राज सिंह
बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचे राजा ऐश्वर्य राज सिंह का जनपद के अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। घघौआ में कुँवर कामेश्वर सिंह ‘छोटे राजा’ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ‘दादा’ और विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। ब्लॉक प्रमुख विक्रमजोत कृष्ण कुमार सिंह सहित रालोद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों के बीच ‘जिंदाबादष्’ के नारों के साथ फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
काफिला विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, महराजगंज, कप्तानगंज, गोटवा, फुटहिया, शास्त्री चौक, कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज व दक्षिण दरवाजा से गुजरा, जहां पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि बस्ती की जनता का यह प्यार अविस्मरणीय है। रालोद किसानों, नौजवानों और गरीबों की पार्टी है। उनकी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और जनता की समस्याएं सरकार तक पहुंचाना होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 के चुनाव में रालोद बेहतर प्रदर्शन करेगी।
स्वागत में राजेश सिंह एडवोकेट, राय अंकुरम, अखिलेश सिंह, बब्बू खान, अजय सिंह, अतुल सिंह, मोहम्मद इदरीश सभासद, परमेश्वर शुक्ला पप्पू, वकास अहमद, विवेक चौधरी, आशीष श्रीवास्तव, निर्मल सिंह, विनय सिंह, अभिजीत सिंह, भावेष पाण्डेय, तेजा , मनोज सिंह, पप्पू सोनकर सहित संभ्रांत लोग मौजूद रहे।