स्वतन्त्रता दिवस पर आयोजित हुई क्रासकंट्री दौड़
बहराइच । जिला खेल कार्यालय, बहराइच एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 80वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर इन्दिरा गांधी स्पोटर््स स्टेडियम में बालक वर्ग की 05 कि.मी. तथा बालिका वर्ग की 03 कि.मी. क्रासकन्ट्री रेस का आयोजन किया गया। पुरूष वर्ग की क्रासकन्ट्री रेस का शुभारम्भ डिप्टी कमीशनर धनन्जय सिंह तथा महिला वर्ग क्रासकन्ट्री रेस का शुभारम्भ क्रीड़ाधिकारी आनन्द कुमार श्रीवास्तव द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। क्रासकन्ट्री रेस 84 पुरूष व 40 महिला खिलाड़ियों द्वारा उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया। बालक वर्ग में संचिन कुमार पाल, देशराज, हरेन्द्र निषाद, अनस कुमार, सनप्रीत चौहान व सुधांशु यादव तथा बालिका वर्ग में माया मौर्या, वेनिका रावत, रोशनी, प्रिन्सी, स्वाती व दिब्या ने क्रमशः प्रथम से षष्ठम स्थान प्राप्त किया। जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष सरदार सरजीत सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना, जिला हॉकी संघ के सचिव महफूज़ रियाज़ द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर स्टेडियम प्रांगण में क्रीड़ाधिकारी द्वारा पौधा रोपण भी किया गया।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः