पुलिस अधीक्षक ने बांटा प्रसाद

पुलिस अधीक्षक ने बांटा प्रसाद

अनुराग लक्ष्य न्यूज

अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में शिवबाबा धाम में आयोजित भंडारे में एसडीएम एवं सीओ नगर ने सम्मिलित होकर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सेवा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा।

भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। एसडीएम ने स्वयं कांवड़ियों को प्रसाद वितरित कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न होने देने का भरोसा दिलाया।

अधिकारियों ने भंडारा स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस एवं प्रशासन की टीम द्वारा कांवड़ियों की सहायता और सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए।

एसडीएम एवं सीओ नगर ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित कर्मचारियों को सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सहायता करने के निर्देश दिए गए।