उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ तिरंगा महोत्सव कन्सर्ट
बहराइच 16 अगस्त। मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा तथा प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करते हुए स्वतन्त्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने तथा देश की आज़ादी में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में संचालित ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के उपलक्ष्य में 80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कपूर परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में तिरंगा महोत्सव कन्सर्ट का सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि मा. राज्य मंत्री, कारागार श्री सुरेश राही ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल, ब्लाक प्रूमुख जमुनहा शिवम जायसवाल, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, डीपीआरओ सूर्यभान सिंह, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव व अन्य अतिथियों एवं अधिकारियों के साथ आडिटोरियत में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया तत्पश्चात मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर तिरंगा महोत्सव कन्सर्ट का शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त राष्ट्रगान व वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ। 
तिरंगा महोत्सव कन्सर्ट संस्कृति विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दलों जसवीर सिंह एण्ड पार्टी, माण्डवी तिवारी एवं उर्मिला पाण्डेय एण्ड ग्रुप, मैट्रो म्यूज़िकल एकेडमी तथा पी.एम. श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज तथा महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत समूह गायन एवं नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति की गई। मुख्य अतिथि मा. मंत्री श्री राही द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष व अधिकारियों के साथ तिरंगा महोत्सव कन्सर्ट में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम अन्तर्गत आयोजित हो रहे सभी कार्यक्रम के पीछे मा. प्रधानमंत्री जी व मा. मुख्यमंत्री जी की यही मंशा है कि देश के प्रत्येक नागरिक विशेषकर युवाओं के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करते हुए स्वतन्त्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर हो। मंच का संचालन जगदीश केसरी द्वारा किया गया। समारोह के अन्त में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा सभी आगन्तुकों का आभार ज्ञापित किया गया।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः