स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

प्रयागराज। आज ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, सुभाष नगर, प्रयागराज में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान विजय विश्वास रावत, सभासद, मम्फोर्डगंज रहे।

 

कार्यक्रम में प्रबंध समिति की प्रबंधिका श्रीमती अनुराधा दरबारी, उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्रीमती संध्या सिंह एवं श्रीमती संगीता अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती बेबिका राय जी ने उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान विजय विश्वास रावत जी ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

 

सम्पूर्ण विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय रहा।