पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार
बस्ती। थाना परसरामपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना परसरामपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-263/2026, धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सचिन उर्फ फागू सोनकर पुत्र पित्तरदीन, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम महेशिया, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती को शुक्रवार 14 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9:20 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की। मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष श्री विश्वमोहन राय, थाना परसरामपुर।
उपनिरीक्षक श्री झारखण्डेय पाण्डेय, थाना परसरामपुर।
कांस्टेबल योगेश यादव, थाना परसरामपुर।
कांस्टेबल प्रभात कन्नौजिया, थाना परसरामपुर।