बचपन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

बचपन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

नौतनवां (महराजगंज)। नौतनवा स्थित बचपन स्कूल में राष्ट्रीय पर्व को बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। पांच दिनों तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को देश, तिरंगे और स्वतंत्रता संग्राम के महत्व से परिचित कराया गया।

इस दौरान बच्चों ने क्राफ्ट, ड्राइंग, डांस, पोएम, फैंसी ड्रेस, स्पीच, क्विज और देशभक्ति गीत सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों को वीर शहीदों के नाम और उनकी वीर गाथाओं के बारे में जानकारी दी गई।

स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को राष्ट्रीय पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और स्वतंत्रता संग्राम की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। इसलिए हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखते हुए देश और देशवासियों का सम्मान करना चाहिए।

स्कूल परिसर में तिरंगा रैली भी निकाली गई, जिसमें बच्चे और शिक्षक देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। इस अवसर पर बच्चों को राष्ट्रहित से जुड़े कई संकल्प भी दिलाए गए। बच्चों ने संकल्प लिया कि वे अन्न का अपमान नहीं करेंगे और थाली में भोजन नहीं छोड़ेंगे। अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखेंगे, शब्दों, विचारों और स्थान की स्वच्छता का ध्यान रखेंगे, सभी धर्मों का आदर एवं सम्मान करेंगे तथा पानी की बचत करेंगे।

कार्यक्रम में काव्या, अनिका, कृतिका, श्री, अरशदीप, गुनीत, प्रिशा, रक्षित, अवयान, दिव्यांश, अक्षित, आद्रीका, देवांश, अनाया, रूद्र, सात्विक, अंश सहित अन्य बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों और देशभक्ति स्लोगनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्री ने रानी लक्ष्मीबाई और प्रिशा ने भगत सिंह की वेशभूषा धारण कर वीरता का संदेश दिया, जबकि रक्षित पंडित जवाहरलाल नेहरू के रूप में नजर आए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं रिंकल, तेजस्वी, मोनिका, वैष्णवी, ईशा, प्रीती, अंजली, इशिता, अंशिका, श्रद्धा और मनिता का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन, स्वच्छता, सद्भाव और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।