बिछुडे मिले माध्यम शिविर में 50 बच्चों सहित कांवड़ियों को अपनों से मिलाया
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति द्वारा जय प्रकाश गोस्वामी के संयोजन में श्री भद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर पर कांवड़ महोत्सव पर्व पर संचालित ‘बिछुडे मिले माध्यम शिविर’ में 50 बच्चों के साथ ही अनेक बिछड़े कावडियों को उनके साथियों से मिलाया गया। जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि रोते बिलखते बच्चों को चेहरों पर जब मुस्कान आती है तो परिश्रम सफल हो जाता है।
शिविर का समापन का करते हुये श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष राजेश गिरी ने कहा कि खोया पाया शिविर की जरूरत हमेशा बनी रहेगी, पिछले 35 वर्षो से जय प्रकाश गोस्वामी द्वारा खोया पाया शिविर का अनवरत संचालन एक उपलब्धि है. बिछड़ों को मिलाना पुनीत कार्य है।
समाजसेवी और समिति के संरक्षक डा. वी. के वर्मा, ने शिविर में पहुंचकर जय प्रकाश गोस्वामी का हौसला बढाया. कहा कि पिछले 35 वर्षो से खोया पाया शिविर का संचालन करना बड़ी उपलब्धि है।
शिविर के संचालन में मुख्य रूप से भाजपा नेता अंकुर वर्मा, राम अधार पाल, प्रदीप सिंह पिकूं, नवीन दूबे, अनिल दूबे, अमित सिंह, ब्रम्हदेव यादव देवा, बालकृष्ण तिवारी पिकूं, आलोक सिंह ‘अंशू, महेन्द्र प्रताप चौधरी, राजेश्वर तिवारी, प्रिन्स शुक्ला, कौशल शुक्ल, सुभाष चन्द्र जायसवाल, भूपेन्द्र चौधरी, कौशल कुमार पाण्डेय, डा. नवीन कुमार, डा. अनिल कुमार मौर्य, त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, बब्लू तिवारी, विजय प्रकाश गोस्वामी, रविशंकर शुक्ल, गुड्डू पाण्डेय, बब्लू तिवारी, दुर्गेश सोनकर आदि ने योगदान दिया।