समाजसेवी गौहर अली ने तिलकपुर मंदिर के पास चलवाया स्वच्छता अभियान

समाजसेवी गौहर अली ने तिलकपुर मंदिर के पास चलवाया स्वच्छता अभियान

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। कावड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न होने के बाद शिव मंदिरों के आस पास बड़ी मात्रा में कूडों का ढेर हो गया है। सफाईकर्मी अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। समाजसेवी पेड़ वाले बाबा गौहर अली ने इस समस्या को समझा और बुधवार को तिलकपुर मंदिर गोटवा के पास स्वच्छता अभियान चलाया।

समाजसेवी गौहर अली ने बताया कि तिलकपुर मंदिर गोटवा के पास कांवरिया यात्रा समाप्त होने के बाद बहुत ही ज्यादा गंदगी का अंबार लगा हुआ था । 10 लोग ट्रैक्टर ट्राली लेकर वहां पर पहुंचे और तमाम गंदगी को कूड़ा करकट को साफ-सफाई करके ट्रैक्टर ट्राली पर लोड करके उसका डिस्पोजल किया गया । बताया कि लोगों को हिदायत थी कि कूड़ा करकट जलाया ना जाए क्योंकि इससे वायु प्रदूषण की समस्या बनी रहती है जिसे सांस लेने में है काफी दिक्कत होता है। वहां के पुजारियों और भक्तों ने इस पहल को सराहनीय बताया।

स्वच्छता अभियान में अखिलेश राज ,ग्राम प्रधान रोशन अली ,राहुल कुमार, अजीत सिंह, यादव,शरद पाण्डेय आदि ने योगदान दिया।