हरैया तहसील के उत्कर्ष चौधरी ने बढ़ाया बस्ती का मान दक्षिण कोरिया में करेंगे शोध

हरैया तहसील के उत्कर्ष चौधरी ने बढ़ाया बस्ती का मान दक्षिण कोरिया में करेंगे शोध

 

आईआईटी हैदराबाद से पीएचडी के बाद ईवा महिला विश्वविद्यालय में शोध के लिए हुआ चयन

 

बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के कोदई गांव निवासी उत्कर्ष चौधरी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से परिवार के साथ साथ पूरे बस्ती जनपद का नाम रोशन किया है। उत्कर्ष का चयन दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल स्थित प्रतिष्ठित ईवा महिला विश्वविद्यालय में पीएचडी के बाद उच्च स्तरीय शोध के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।उत्कर्ष ने हाईस्कूल से लेकर एमएससी तक की पढ़ाई प्रयागराज में पूरी की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी हैदराबाद से शोध कार्य पूरा किया और 18 जुलाई 2026 को पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। अब वे दक्षिण कोरिया जाकर अपने शोध कार्य को आगे बढ़ाएंगे। उत्कर्ष के पिता अरविंद कुमार अकाउंटेंट हैं जबकि माता मंजू माला

गृहिणी हैं। परिवार का कहना है कि उत्कर्ष बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहे हैं। उनकी सफलता में परिवार के सहयोग और उनके निरंतर परिश्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।उत्कर्ष के चयन पर परिजनों रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनके चाचा पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रधान समीर चौधरी भतीजे उत्कर्ष की उपलब्धि पर खुशी जताई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कोदई गांव से निकलकर आईआईटी हैदराबाद तक पहुंचना और अब दक्षिण कोरिया में शोध के लिए चयनित होना उत्कर्ष की मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा और पूरे बस्ती जनपद के लिए गर्व का विषय है।