तेनुआ में कांवड़ियों की सेवा को उमड़ा जनसैलाब भंडारे में गूंजेगा बोल बम के जयकारे

तेनुआ में कांवड़ियों की सेवा को उमड़ा जनसैलाब भंडारे में गूंजेगा बोल बम के जयकारे

 

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप चौधरी के नेतृत्व में शिवभक्तों के भोजन जलपान पेयजल की व्यवस्था

 

हरैया। सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान नेशनल हाईवे स्थित तेनुआ में रविवार को श्रद्धा सेवा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप चौधरी के नेतृत्व में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दूर दराज से गुजर रहे कांवड़ियों के लिए भोजन जलपान और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई। भंडारा स्थल पर हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया। कांवड़ियों की सेवा के लिए कार्यकर्ता पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ जुटे रहे आयोजन को और आकर्षक बनाने के लिए कलाकारों द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति भी की जा रही है जिससे श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आएंगे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना भगवान शिव की सच्ची आराधना है। सावन के दौरान सेवा का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा और शिवभक्तों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। तेनुआ में आयोजित इस सेवा शिविर ने कांवड़ यात्रा के बीच सामाजिक सरोकार और धार्मिक आस्था की खूबसूरत मिसाल पेश की इस मौके पर राजेश चौधरी मनोज चौधरी पिंकू सुनील आलोक आलोक सहित तमाम कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे।