इंडियन नेशनल कांग्रेस लखनऊ के तत्वाधान में मनाया गया पेरियार जयंती कार्यक्रम,,,,


अनुराग लक्ष्य, 1 अक्टूबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जाति मुक्त समाज, समानता और तर्कशील भारत के उत्थान और मानवता को आम करने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए भारत के महान समाज सेवी ई वी रामास्वामी पेरियार की जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ के प्रबुद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमें अगर समाज में एकजुटता, भाई चारा और समानता स्थापित करना है तो हम सबको मिलकर पेरियार की जीवन शैली को अपनाना होगा।
आपको बताते चलें कि इस गोष्ठी का उद्देश्य समाज के वंचितों, शोषितों, पिछड़ों के विकास के साथ महिलाओं के उत्थान के मार्ग को प्रशस्त करना था।
गोष्ठी में जस्टिस बी डी नकवी, आई ए एस आफिसर राकेश वर्मा, आई पी एस ऑफिस बी पी अशोक, कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह, और डॉक्टर ए के रज़ा ने अपने अपने विचार उपस्थित आगंतुकों तक पहुंचाई ।
इस अवसर पर देवेंद्र सिंह , मोहम्मद आरीफ, मलिक शफीक, विपिन कांत सिंह, मोहम्मद आलम, इरफान भाई, महीप सिंह, टीटू भाई, हर्षवर्धन आदि उपस्थित रहे।