कांवड़ियों की सेवा में सागर सेवा ट्रस्ट का बड़ा कदम, पांच दिवसीय विशाल मेडिकल कैंप शुरू
चिकित्सा सुविधा के साथ भव्य भंडारे का आयोजन, शिवभक्तों की सेवा में जुटे ट्रस्ट के कार्यकर्ता
बस्ती। पवित्र कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों की सेवा के लिए इंदिरा भवन, पिकौरा सानी स्थित सागर सेवा ट्रस्ट कैंप कार्यालय की ओर से पांच दिवसीय विशाल मेडिकल कैंप की शुरुआत की गई है। कैंप में दूर-दराज से आने वाले कांवड़ियों को स्वास्थ्य जांच, आवश्यक चिकित्सा सुविधा, विश्राम और अन्य जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार पैदल यात्रा करने वाले शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कैंप में श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए चिकित्सा टीम और ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार सेवा में जुटे हुए हैं कैंप परिसर में शिवभक्तों के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। यहां कांवड़ियों को भोजन और प्रसाद उपलब्ध कराया जा रहा है। सेवा शिविर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सुविधा के साथ भोजन और विश्राम की व्यवस्था भी की गई है सागर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद ओझा हाइवे देवदूत ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। ट्रस्ट का उद्देश्य है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधा, भोजन और आवश्यक सहयोग एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस सेवा शिविर से बड़ी संख्या में कांवड़ियों के लाभान्वित होने की उम्मीद है। शिवभक्तों की सेवा के लिए किए गए इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है।