सेन्ट्रल एकेडमी में संकल्पों के साथ याद किये गये बापू-शास्त्री

सेन्ट्रल एकेडमी में संकल्पों के साथ याद किये गये बापू-शास्त्री

 

छात्रों ने बापू-शास्त्री की वेष भूषा धारण कर दिया संदेश

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। सेन्ट्रल एकेडमी में गुरूवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। छात्रों ने बापू-शास्त्री की वेष भूषा धारण करने के साथ ही देश के प्रति उनके योगदान को रेखांकित किया।

निदेशक जे.पी. तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी का का जीवन सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित रहा है, जो हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। यह संयोग ही है कि देश के दो महान महापुरूष बापू-शास्त्री की जन्म जयंती एक ही दिन मनाया जाता है। शास्त्री जी ने अपने विचारों, आदर्शों और कर्मठता से भारतीय राजनीति में एक अलग पहचान बनाई। उनका दिया हुआ ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी देश के सैनिकों और किसानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। शास्त्री जी महात्मा गांधी से काफी प्रभावित थे और उन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होने छात्रों का आवाहन किया कि वे बापू-शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढे।

उप निदेशक अनुज तिवारी, प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने छात्रों को बापू-शास्त्री के योगदान के बारे में जानकारी दिया। कहा कि 2 अक्टूबर यह वो दिन है जब देश एक साथ दो महापुरुषों महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का उत्सव मनाता है। दोनों महापुरूषों ने देश को आजादी दिलाने में योगदान दिया और लाल बहादुर शास्त्री ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में देश को यशस्वी नेतृत्व प्रदान किया। उनके नेतृत्व में ही भारत ने 1965 की जंग में पाकिस्तान को पराजित किया।

सेन्ट्रल एकेडमी की राज श्री तिवारी, आयुष, शीनिन, आराध्या, साक्षी, ऐंजल, आदिति, अन्वी, श्रेष्ठ, गरिमा, रौनक, हिफजा, आदित्य, सौम्या, ऐंजल, अदीना, आरोही, सोनाक्षी सहित अनेक विद्यार्थियों ने बापू- शास्त्री के योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किये। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को सराहा गया।

कार्यक्रम में आबिद अरशद, इशिका पटेल, फिजा अकरम, फिजा युनूस, सुधा गोंड, अंजली कौर, आजम, सम्स, प्रियंका त्रिपाठी, रानी, रूचि आदि ने छात्रों को बापू- शास्त्री जयन्ती पर उनके योगदान के बारे में जानकारी दिया।