आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित होंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं

आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित होंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं

बहराइच 06 अगस्त। जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा ने आयुष्मान भारत पोर्टल पर पंजीकृत आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को निर्देशित किया है कि स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों का गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आयुष्मान ऐप डाउनलोड करके, मोबाइल नम्बर से लॉगिन करके स्वयं कार्ड बना लें। इसके अलावा सी.एस.सी. सेन्टर (जन सेवा केन्द्र) या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयुष्मान मित्रों की सहायता से भी गोल्डन कार्ड बनवाया जा सकता है। सुश्री विश्वकर्मा ने बताया कि कार्ड बनवाने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला चिकित्सालय अथवा सुपरवाइजर, बाल विकास परियोजना अधिकारी या जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क करें।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में परियोजनाओं में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आंगनबाड़ी सहायिकओं को शत प्रतिशत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से अच्छादित किया जाना है। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कुल 3452 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं परिवार के सदस्यों के गोल्डन कार्ड बनवाये जा चुके है। आयुष्मान भारत पोर्टल पर पंजीकृत 1604 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं परिवार के सदस्यों के गोल्डन कार्ड बनवाये जाने है जिसके लिए परियोजना वार सूची उपलब्ध करायी गयी है। जिसका परियोजना स्तर पर सत्यापन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनवाये जाने की प्रक्रिया शुरू की गयी।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः