तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

 

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी मण्डल कप्तानगंज की मासिक बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा को भव्य, अनुशासित और जनभागीदारी से सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा भी तय की गई बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर राष्ट्रभक्ति का संदेश घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष गौरव मणि त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और तिरंगा यात्रा युवाओं में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेगी।बैठक में अमन श्रीवास्तव को तिरंगा यात्रा का मण्डल संयोजक बनाया गया। यात्रा का शुभारंभ सावित्री मिलन मैरेज हाल, कप्तानगंज से होकर विकास खण्ड परिसर तक निकाली जाएगी। साथ ही वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के सम्मान का दायित्व रवि तिवारी तथा स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी पिन्टू सोनकर को सौंपी गई।बैठक में बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई। इस दौरान राजेश त्रिपाठी, अंकुर मिश्रा, शिव बहादुर मौर्य, अनिता अग्रहरी, सुनील विश्वकर्मा, सर्वेश कसौधन, विनोद चौधरी, रामवृक्ष निषाद, विशाल कुमार, बब्बू गुप्ता, हरेंद्र देव, अश्वनी कुमार, सुभाष तिवारी, पंकज सिंह, सुनीता गौतम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।